Home / News / आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

Ashoka time’s….27 May 23 

animal image

जनपद के नादौन थाना के अंतर्गत मझियार पंचायत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि महिला मायके में ही रहती थी और दिमागी तौर पर बीमार रहने के कारण उसका उपचार हमीरपुर अस्पताल में चल रहा था। मां बीमार है जोकि इलाज के लिए इन दिनों चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल है। घर में कल्पना और उसकी भाभी ही रह रहे हैं। सुबह कल्पना की भाभी अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पड़ोस की एक महिला को घर आकर कल्पना को भोजन करवाने का आग्रह करके गई थी। परन्तु उक्त महिला के घर पहुंचने से पहले ही कल्पना अखबार की सहायता से आग जलाने का प्रयास करने लगी और उसके कपड़ों में आग लग गई।

animal image

महिला तुरंत बचाव के लिए बाहर की ओर भागी। आस-पास के लोगों ने जब शोर सुना तो मौके पर पहुंचकर कपड़ों में लगी आग को बुझाया और महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की पहचान कल्पना देवी(45) पुत्री रूप सिंह के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट..

डॉक्टरों की स्वास्थ्य मंत्री से बैठक रही बेनतीजा…डॉक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल

40 फ़ीट गहरी खाई में गिरा कैंटर… चालक गंभीर घायल

पांवटा से महिला अचानक हुई लापता 3 बच्चे और पति की हालत बेहद खराब…करें मदद

बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए लगेंगे क्रेश बैरियर… डीजीपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons