आगजनी से 300 पौधे जलकर खाक…वन संपदा को भारी नुकसान…. मामला दर्ज
Ashoka time’s…23 June 26
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में जंगल में आग लगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आगजनी की इस घटना में वन विभाग के करीब 300 पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलभूषण कुमार पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव चोखणा ने कमलोटी जंगल (C2b) चोखणा क्षेत्र में कथित रूप से आग लगा दी।
शिकायत में बताया गया है कि आग लगने से वन विभाग के लगभग 300 पौधे जलकर नष्ट हो गए, जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

