21.1 C
New York
Thursday, November 5, 2026

अवैध शराब का जखीरा बरामद…पुलिस ने यूं किया कब्जे….

Ashoka Times… 11 June 2025

पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। मामले में पकडे गए आरोपी की पहचान दलीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव खारा डा जमनीवाला तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

इस दौरान पुलिस ने वार्ड न 01 नजद शिव नंद कालोनी के पास दबिश दी और आरोपी दलीप सिंह के कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरटीओ मैडम ने छोड़े फर्जी नंबरों से चल रहे डंपर…

http://www.ashokatimes.com/rto-मैडम-ने-छोडे-फर्जी-नंबरों/.

बता दे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अवैध शराब को लेकर जल्द ही एक सख्त कानून लाने की घोषणा की है जिसमें कशीदा नुमा यानी कच्ची शराब बेचने वाले माफिया पर कम से कम ₹5 लाख जुर्माना करने का प्रावधान किया जा रहा है।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि 40 लीटर शराब जो कि अवैध तरीके से बनाई गई थी बरामद की गई है आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles