Home / Crime/ Accident / अपने ही गले पर किया तेज़धार हथियार से वार, आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर…

अपने ही गले पर किया तेज़धार हथियार से वार, आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर…

अपने ही गले पर किया तेज़धार हथियार से वार, आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर…

Ashoka Times…

animal image

पांवटा साहिब के शिवपुर में एक युवक द्वारा अपने ही गले में चाकूनुमा तेजधार हथियार मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गंभीर हरत में युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि अख्तर अली (34) पुत्र भूरा खान निवासी निहालगड़ ने पुलिस को दी शिकायत पर कार्रवाई न होने और पत्नी के मायका पक्ष द्वारा घर पर मारपीट करने से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया।

animal image

जानकारी मिली है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था ऐसे में उसके मायके के पक्ष के लोगों ने पिछले दिनों युवक के शिवपुर घर पर आकर उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में युवक ने पुरुवाला थाने में शिकायत भी दी थी। वहीं पुरुवाला थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है। मगर रविवार तक शिकायत पर उचित कार्रवाई न होने की वजह से युवक डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दुखी होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। बताया जा रहा कि युवक ने सुबह चार पांच बजे अपने घर पर धारदार चीज से अपने गले पर वार कर दिया, जिससे युवक की नसें कट गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए नाहन मेडिकल कालेज रैफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि जहीना पत्नी भूरा खान निवासी निहालगढ़ तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था कि इसके बड़े बेटे अख्तर अली की शादी करीब 10 साल पहले गुलिस्तां पुत्री जुल्फान निवासी जाटोंवाला मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर से मुस्लिम रीति- रिवाज के अनुसार दोनों परिवारों की सहमति से हुई है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons