14.9 C
New York
Saturday, October 31, 2026

अनियंत्रित हाे कार गहरी खाई में जा गिरी…दर्दनाक हादसा

चार लोगों की मौत एक घायल….

Asokatime’s…. 2 October 

शिमला जिला के तहत पुलिस थाना कुमारसेन के तहत ओडी- मशिनखड़ मार्ग पर सोनाधार में देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मृतक मजदूरों की पहचान….

केशव खाची पुत्र कौल राम निवासी ठियोग, विजय पुत्र गंगा देव , मीराज अली व साहेब अंसारी निवासी बिहार के रूप में हुई है जबकि नज़ीरूदीन अली घायल है।

गाड़ी (HP41-0545) केशव खाची चला रहा था।पांच मजदूर कार में सवार ठियोग से कड़ेबाथ की ओर जा रहे थे कि सोनाधार में चालक ने संतुलन खोया और कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

डीएसपी रामपुर के अनुसार देर रात ओडी- मशिनखड़ मार्ग पर सोनाधार में एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles