16.7 C
New York
Friday, October 16, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मेले का आगाज भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ…

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे शुभारंभ..

Ashoka time’s…21 November 23 

सिरमौर जिला के रेणुका का प्रसिद्ध छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज 22 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। वह दोपहर 1-20 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे और भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देंगे।

इसके उपरांत वह सायं सवा 4 बजें भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। वह सायं 5-30 बजे रेणु मंच पर अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे। वह मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के भी वह मुख्य अतिथि होंगे।

हर्षवर्धन चैहान भी उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल….

सुमित खिमटा ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान भी अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। वह आज नाहन पहुंचेंगे तथा बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रेणुका पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेंगे। स्थानीय विधायक विनय कुमार भी उद्घाटन समारोह की सभी रस्मों में उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन 27 नवम्बर को सायं सवा 4 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज स्वयं रेणुका जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये सभी स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने शोभा यात्रा स्थल, पूजा स्थल तथा रेणु मंच, मेला मैदान व प्रदर्शनियां सहित लाईट व साउण्ड तथा संबद्ध सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में गठित की गई अलग अलग समितियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त मेले को आकर्षक बनाने के लिये नित्य प्रति अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

6 सांस्कृतिक संध्याएं….

सिने जगत, पंजाबी व हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

सुमित खिमटा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला व प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये रेणुका विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं। मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें एक से बढ़कर एक कलाकार जनसमूह का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश की संस्कृति के लाइव दर्शन होंगे वहीं दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित…

पंजाब रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर… व्यक्ति की दर्दनाक मौत

डेंगू से पीड़ित नौजवान ने तोड़ा दम…पांवटा के तारूवाला में ये दूसरी मौत…

यमुना में छठ पूजा के दौरान डूबा 18 वर्षीय, 58 से अधिक लोगों के डूबने की…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles