11.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

₹5 लाख और नौकरी देने के वादे पर चलाई न्यायालय के बाहर गोलियां…

Ashoka Times….27 June 2024

बिलासपुर गोलीकांड मामले में लगातार नए खुलासे पुलिस करती जा रही है इस दौरान शूटर से मिली जानकारी के अनुसार उसे ₹500000 और नौकरी देने के फायदे पर गोलीकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी पुरंजन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान शूटर सन्नी ने कबूला है कि उससे इस गोलीकांड को अंजाम देने के लिए पांच लाख रुपये और नौकरी देने का सौदा पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ने किया था।

बिलासपुर गोलीकांड में कई परतें खुलकर सामने आ रही हैं। पुलिस की छानबीन में कई अहम खुलासे ऐसे हुए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान शूटर सन्नी ने कबूला है कि उससे इस गोलीकांड को अंजाम देने के लिए पांच लाख रुपये और नौकरी देने का सौदा पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ने किया था। शूटर का यह भी कहना है कि मास्टरमाइंड पुरंजन ने ही गोलियों से भरा कट्टा उपलब्ध करवाया था।

गोलीकांड के शूटर सन्नी गिल (33) ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा किया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। जब यह नाबालिग था तो उस पर इसकी माता की हत्या का केस दर्ज हुआ था। करीब आठ माह से आनंदपुर साहिब में रह रहा है। वहां पर बस अड्डा में कुछ समय के लिए टायलेट, बाथरूम में सफाई का कार्य किया। उसके बाद चिकन की दुकान पर भी काम किया, लेकिन लड़ाई-झगड़ा होने के कारण यह सभी काम छोड़ने पड़े।

फिलहाल एक बात जरूर सामने आ रही है कि बेरोजगारी की मारा इस तरह के युवाओं को क्राइम की ओर भेजने में बड़ी भूमिका अदा कर रही है केंद्र हो या राज्य सरकारों को अपने नौजवानों के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने चाहिए।

पांवटा साहिब और नालागढ़ के मत्स्य फार्मर्स ने सीखे हेचरी के गुर…

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का मालिक गिरफ्तार लोगों से किया था ऐसे फ्रॉड….

पहली बारिश में ही सड़कों और गलियों में भर गया पानी…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles