12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

हिमाचल में 396 करोड़ के विद्युत घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच : हरप्रीत रतन

विद्युत घोटाले पर सरकार अपनी नीति और नीयत स्पष्ट करे, बोले कांग्रेस नेता हरप्रीत रतन

animal image

Ashoka Times…25 September

animal image

सुखराम चौधरी पर लगे 396 करोड भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरप्रीत सिंह रतन ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पहले भी ट्यूवैल सब्सिडी घोटाले और श्री रेणुका जी में शराब कांड में घिर चुके ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश में कथित तौर पर 396 करोड़ रुपए का विद्युत घोटाला सामने आया है। घोटाले में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संलिप्त होने के आरोप लगे हैं।

AQUA

ऐसे में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को मामले की जांच होने तक खुद ही नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये बात जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने पांवटा साहिब में जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी का विवादों से नाता रहा है। इससे पहले भी वे ट्यूवैल सब्सिडी घोटाले और श्री रेणुका जी शराब कांड को लेकर भी चर्चा में रहे हैं।

लेकिन भाजपा उनके ऊपर मेहरबान रही है, पार्टी के इस रवैए से भ्रष्टाचार और अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति की असलियत जगजाहिर हो गई है।

यही कारण है कि घोटाले के मामले में प्रदेश सरकार ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में अपनी नियत और नीति स्पष्ट करे

अगर भाजपा की जयराम सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर नियत साफ तो तत्काल प्रभाव से इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए और जांच पूरी होने तक ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को उनके मंत्री पद से हटाया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles