9.8 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

हिमाचल प्रदेश में चुनावों का एलान…निर्वाचन आयोग के मुख्य सचिव ने दी जानकारी… पढ़ें क्या है जानकारी

animal image

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा जानकारी साझा की गई है उन्होंने बताया कि हिमाचल में 55 लाख मतदाता 12 नवंबर को मतदान करेंगे। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कल हाटी करेंगे देश के गृहमंत्री का भव्य स्वागत… 55 वर्षों बाद शाह ने दिलाया जनजातीय दर्जे का अधिकार… 

चुनाव आयोग ने बताया कि 17 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। नामांकन की जांच 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 12 नवंबर को हिमाचल में एक ही चरण में मतदान हो जाएगा। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर देंगे। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। 182 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 111 विधायक भाजपा के हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। 68 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles