19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

हिमाचल पुलिस बैंड परफॉर्मेंस ने जीता पांडाल में बैठे लोगों का मन…DC सिरमौर रहे मुख्य अतिथि

राज्य स्तरीय प्रोग्राम में नहीं उमड़ी भीड़…पढ़िए क्या रहे कारण..

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव की पहली संध्या अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुलिस बैंड के नाम रही बेहतरीन टीमवर्क और गानों को गाकर पांडाल में बैठे सैकड़ों लोगों का मन उन्होंने जीत लिया।

यमुना शरद महोत्सव की पहली संध्या पर मुख्य अतिथि के रुप में डीसी सिरमौर राजकुमार गौतम पहुंचे उन्होंने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शरद महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया इस दौरान कई स्थानीय कलाकारों ने रंग जमाया विशेष तौर पर दिलीप सिरमौरी ने महज 10 मिनट में ही पहाड़ी गीतों पर झूमने पर सबको मजबूर कर दिया।

बेहतरीन परफॉर्मेंस से पांवटा साहिब के हजारों लोग रह गए महरूम…

हिमाचल प्रदेश का पुलिस बैंड जो कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है विशेष तौर पर देश के नंबर वन टीवी चैनल पर उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दी लेकिन उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पांवटा साहिब के हजारों लाखों लोग महरूम रह गए इसका बड़ा कारण रहा राज्य स्तरीय प्रोग्राम की पब्लिसिटी के लिए किसी तरह की कोई कोशिश नहीं की गई।

यमुना शरद महोत्सव के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड के सदस्य

यमुना शरद महोत्सव को पिछली बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा राज्य स्तरीय दर्जा दिया गया था लेकिन सिरमौर प्रशासन द्वारा इस के स्तर को देखते हुए किसी तरह की कोई भी पब्लिसिटी नहीं की गई जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड की धुनों पर पांवटा थिरकने से रह गया।

मुख्यमंत्री से समय लेने में उलझा रहा प्रशासन…

इससे पहले यमुना शरद में मौसम में सालों तक स्थानीय मीडिया को 3 से 4 दिन पहले बुला कर प्रोग्राम का विवरण दिया जाता था यमुना शरद महोत्सव प्रोग्राम और मुख्य अतिथि के साथ कौन से कलाकार पांवटा साहिब पहुंच रहे हैं उनका विवरण मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता था लेकिन इस बार आखरी दिन तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रोग्राम कंफर्म नहीं होने के कारण पूरे यमुना शरद महोत्सव का प्रोग्राम उलझन में फंसा रहा।

पंडाल में बैठे मुख्य अतिथि और एसडीएम विवेक महाजन पुलिस परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए…

हालांकि यमुना शरद महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश, अध्यक्षा एमसी निर्मल कौर, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर सहित सभी कर्मचारियों द्वारा दिन रात मेहनत की जा रही है।

मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव में यमुना आरती में लेंगे भाग 

पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत.. 

डॉक्टर दो दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक पर, मांगों को लेकर जताई नाराज़गी…. 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles