हिंदी दिवस पर AKM की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव…
Ashoka time’s…15 September 26
हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को नाहन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में AKM Public Senior Secondary School Dadahu की प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
- भाषण प्रतियोगिता में वर्णिका, कक्षा 10वीं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान 🥇 प्राप्त किया।
- कविता लेखन प्रतियोगिता में रियापाल, कक्षा 12वीं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान 🥈 हासिल किया।
यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का सुंदर परिणाम है। विद्यालय परिवार दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।
हमारी छात्राएँ, हमारा गौरव!
AKM Public Senior Secondary School Dadahu — प्रतिभा और सफलता की पहचान।

