8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

स्ट्रीट डॉग्स से आदर्श कॉलोनी के लोग परेशान…एसडीएम और एमसी से लगाई समाधान की गुहार…

अशोका टाइम्स….11 October 2025

पांवटा साहिब के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले कई परिवारों में आवारा कुत्तों से परेशान होकर एसडीएम पहुंचा हुआ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को शिकायत सौंपी है जिसमें उन्हें आवारा कुत्तों के कारण हो रही परेशानी से छुटकारे की गुहार लगाई गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, रामस्वरूप, कुंदन ठाकुर, तेजवीर सिंह ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में लगातार स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बढ़ रही है घर के बाहर जब भी निकालते हैं तो कुत्तों की तादाद से डर लगता है । बच्चे बुजुर्ग महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती है। इतना ही नहीं सुबह-सुबह जब घर से बाहर निकलते हैं तो स्ट्रीट डॉग्स की पौटी घरों के बाहर नजर आती है । हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। पांवटा एसडीएम गुंजीत चीमा और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अध्यक्ष व ईओ से अपील की जाती है कि आदर्श कॉलोनी में उक्त समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि आम लोग चैन के सांस ले पाएं है।

वही इस बारे में एसडीएम गुंजित चीमा ने बताया कि पांवटा साहिब में स्ट्रीट डॉग्स कि स्टेरलाइजेशन के लिए आयोजन किये जा रहे हैं । जल्द ही आदर्श कॉलोनी के लोगों को भी समस्या से निजात दिलवाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles