
सुकेती रोड पर हादसा, मारकंडा नदी में गिरी कार…3 महिलाएं पुरुष सहित एक बच्चा सवार
Ashoka time’s 25 September 26
नागल गांव के पास सुबह एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। कार में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा सवार था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि सभी उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जैश फैक्ट्री के पास तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होने के बाद नदी में जा गिरी।
सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

