
सिरमौर SIU टीम की कार्रवाई…ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद…
Ashoka time’s…20 September 26
सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने बेहड़ेवाला में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जांच के लिए रोका। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से नशे की खेप लाकर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है।
तलाशी के दौरान सामने आया कि ट्रक में नशे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। ट्रक नंबर HP17G-7255 से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद किया गया।
ट्रक चालक की पहचान सुखवीर निवासी पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार्रवाई बेहड़ेवाला में चौधरी ढाबे के पास की है ।
आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत थाना माजरा में मामला दर्ज। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है।

