7 C
New York
Saturday, November 14, 2026

साइंस एक्टिविटी प्रतियोगिता में एकेएम स्कूल का दबदबा…

आदित्य और युक्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया स्कूल का नाम रोशन…

animal image

Ashoka Times…20 अक्तूबर 

animal image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में आयोजित की गई साइंस एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता में कई तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए रखी गई जिसमें एकेएम स्कूल के 9 छात्र छात्राओं ने भाग लिया सभी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कनिष्ठ प्रश्नोत्तरी में रिद्धि व अर्शिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया इसके अलावा साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में समृद्धि ठाकुर और मैथ्स ओलंपियाड में साक्षी ने भाग लिया। इसके अलावा उच्च प्रश्नोत्तरी वर्ग प्रतियोगिता में आदित्य और युक्ती ने 31 स्कूलों में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम जिला भर में चमकाया।

AQUA

इसके अलावा साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में विनायक और मॉडल प्रस्तुति में मेनका और आलोक द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया गया।

इस बारे में स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हम AKM स्कूल में बच्चों को हर प्रतियोगिता के लिए तैयार करते हैं ताकि भविष्य में वह सफलता को और आसानी से छू पाएं। चाहे बात साइंस एक्टिविटी की हो या खेल प्रतियोगिताओं की हम सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों को भेजकर उनकी अंदर की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles