13.8 C
New York
Thursday, November 12, 2026

सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौ#त…

सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौ#त…

animal image

Ashoka time’s…29 july 26

animal image

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गगरेट क्षेत्र के गांव कड़ (भंजाल) में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव कड़ निवासी अक्षय (20) पुत्र गुलशन पटियाल के रूप में हुई है।

AQUA

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को अक्षय अपने घर के पीछे किसी काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसे अचानक सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए था। उसकी असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला सांप के काटने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles