12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

सांई अस्पताल पर गंभीर आरोप…जबरन पेशेंट को रोक कर बनाया मोटा बिल…

सांई अस्पताल पर गंभीर आरोप…जबरन पेशेंट को रोक कर बनाया मोटा बिल…

animal image

Ashoka Times…15 September 2026

animal image

साईं हॉस्पिटल में मरीज के इलाज को लेकर बड़े भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वही उन्होंने जांच और बिल पर सवाल उठाए हैं।

पांवटा साहिबः साईं हॉस्पिटल में एक मरीज के इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

AQUA

परिजनों के अनुसार, मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद साईं हॉस्पिटल लाया गया था। परिवार का आरोप है कि उस समय बिना कोई जांच या टेस्ट करवाए ही उन्हें मरीज को हार्ट से जुड़ी समस्या होने की बात बताई गई और मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद हार्ट से संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया, जबकि बाद में जांचें करवाई गईं। परिवार के मुताबिक, बाद में पता चला कि मरीज को लंग्स यानी फेफड़ों से जुड़ी समस्या है।

परिजनों का कहना है कि अब जब फेफड़ों की समस्या सामने आई है, तो अस्पताल में उनके अनुसार लंग्स से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं है। वही उनके पेशेंट को जबरन अस्पताल में रोककर इलाज करना शुरू कर दिया लगभग दो दिनों बाद जब पेशेंट की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसके हाल और बिगड़ने लगे तो उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

इतना ही नहीं पेशेंट का लगभग 70000 रुपए से भी अधिक बिल बना दिया गया और इलाज के नाम पर मरीज की हालत और बिगड़ गई। फिलहाल परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस अस्पताल में लूट खसोट का काम चला हुआ है मरीज को भ्रमित करके मोटा बिल बनाया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles