12.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

सड़कों पर 25 साल पुराने पैरापिट बने हादसों का कारण, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में

सड़कों पर 25 साल पुराने पैरापिट बने हादसों का कारण, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में

Ashoka time’s…24 August 26 नाहन / ददाहू –

लोक निर्माण विभाग ददाहू में एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ददाहू बाजार और हाई स्कूल मार्ग पर करीब 25 साल पहले लगाए गए पैरापिट आज पूरी तरह से जर्जर होकर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। लेकिन विभाग इन्हें हटाने का नाम नहीं ले रहा है।

बताया जा रहा है कि इन पैरापिट की हालत इतनी खस्ता है कि ये सड़क पर ही बिखरे पड़े हैं और पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी हाई स्कूल ददाहू के सैकड़ों बच्चों को झेलनी पड़ रही है। जब स्कूल की छुट्टी होती है तो बच्चों को इन टूटे हुए पैरापिट की वजह से सड़क के बीचों-बीच चलना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन पैरापिट के ठीक पीछे लगभग 2 मीटर की खाली जगह है। अगर इन पैरापिट को हटा दिया जाए तो बच्चों के चलने के लिए एक सुरक्षित रास्ता बन सकता है और बड़ी राहत मिल सकती है।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी नाहन में इसी तरह की लापरवाही के कारण एक बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया था। इसके बावजूद विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।

इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी की जा चुकी है। साथ ही बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग के एसडीओ दिलीप चौहान को भी कई बार अवगत करवाया गया है।

लेकिन शिकायत के बाद विभाग दांव-पेंच खेलने में लगा है। जब एसडीओ दिलीप चौहान से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि आप लोक निर्माण विभाग के एक्शन से बात करो। और जब एक्शन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप एसडीओ से बात करो। यानी अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

अब स्थानीय लोगों में भारी रोष है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोक निर्माण विभाग किसी बच्चे की जान जाने का इंतजार कर रहा है? क्या कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही इन खस्ताहाल पैरापिट को हटाया जाएगा?

स्थानीय जनता और अभिभावकों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन जर्जर पैरापिट को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और हाई स्कूल के बच्चों के लिए पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles