18.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

श्री रेणुका जी में लखविंदर वडाली ने जमाया रंग…एक से एक गीत गाकर किया लोगों को मंत्रमुग्ध…

डीसी सिरमौर की भी हो रही हर तरफ तारीफ…

Ashoka Times….6 November Shobha 

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान पंजाबी सिंगर लखविंदर वडाली ने एक से एक गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वहीं दूसरी ओर इस बार जिला प्रशासन की भी जमकर तारीफ हो रही है जिन्होंने इस मेले आयोजन को खूबसूरत और सुरक्षित बनाया है।

मेले में लखविंदर वडाली ने एक से एक पंजाबी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया साथ ही वालिया के गीतों को लोगों ने खूब पसंद किया। पंजाबी गायक ने “तू माने या ना माने दिलदारा” गीत से शुरुआत करते हुए लोगों का दिल जीत लिया उसके बाद किवे मुखड़े ते नजरा हटावा गीत भी लोगों ने खूब पसंद किया।

वहीं लोगों ने जमकर डीसी सिरमौर की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस बार पंजाब कल्चर को भी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया पंजाब के सबसे बड़े गानों में से एक वडाली बंधु को बुलाकर लोगों को पंजाब कल्चर की भी पहचान कराई गई।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मेले श्री रेणुका जी की यह तीसरी संध्या थी जब पंजाबी सिंगर सहित स्थानीय लोगों को भी मंच प्रदान किया गया दूसरी और लोग भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन की भी सराहना कर रहे हैं जिन्होंने इस मेले को खूबसूरत और सुरक्षित तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles