7.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

श्री रेणुका जी (ददाहू) बाजार की शर्मिंदा करती तस्वीरें…

धार्मिक पर्यटक स्थल…शाम होते ही फैला दी जाती है प्लास्टिक और गंदगी..

Ashoka Times…27September Shobha 

जिला सिरमौर के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटक स्थल श्री रेणुका जी बाजार की हालत शाम होते ही शर्मिंदा कर देने वाली हो जाती है चारों और बाजार में प्लास्टिक गंदगी फैला दी जाती है।

सिर्फ इतना ही नहीं बाजार की गंदगी को खाने के लिए पहुंचने वाला गोवंश भी कई बार सड़कों पर घायल हो जाते हैं।

यूं तो जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी को प्रदेश के सबसे अग्रणी पर्यटक स्थलों में से एक का दर्जा दिया जाता है लेकिन इसके मुख्य बाजार ददाहू की हालत शाम होते ही बदल जाती है। सड़कों पर प्लास्टिक दुकानों से निकलने वाला कचरा, खराब सब्जी शायद ऐसी कोई चीज नहीं है जो सड़कों पर ना बिखरी हो।

मंगलवार को भी देर शाम ऐसा ही नजारा देखने को मिला इस गंदगी को खाने के लिए अक्सर गोवंश भी सड़क पर आने को मजबूर है श्री रेणुका जोकि धार्मिक पर्यटक स्थल है यहां पर भी गोवंश सड़कों पर बिखरी पॉलिथीन और गंदगी को खाने के लिए मजबूर है।

घायल हुई गाय...

मंगलवार को एक गोवंश जब सड़क पर सडी गली सब्जी खा रहा था तो एक गाड़ी वाले ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अक्सर गोवंश सड़कों पर बिखरी गंदगी को खाने के लिए निकल पड़ता है और हादसों का शिकार या तो हो जाता है या फिर कर देता है।

वही अगर आम जनता की बात करें तो नाम ना छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि जिलाधीश महोदय इस ओर ध्यान दें दुधारू बाजार में शाम होते जो गंदगी सड़कों पर फैलाई जाती है उस पर कड़ा संज्ञान लें ताकि भविष्य में धार्मिक पर्यटक स्थल श्री रेणुका जी का मान स्वाभिमान कायम रह पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles