*विकास खंड ददाहू में BDO की नियुक्ति आदेश जारी, दर्शन लाल संभालेंगे जिम्मा*
Ashoka time’s…22 April 26
लंबे इंतजार के बाद विकास खंड ददाहू को खंड विकास अधिकारी (BDO) मिल गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने *दर्शन लाल* की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 9 महीने से यह पद खाली चल रहा था। गौरतलब है कि 28 जुलाई 2025 से अपने वजूद में आए BDO कार्यलय का अतिरिक्त कार्यभार संगडाह कि BDO नेहा नैगी देख रही थी। जिसके संचालन मे काफी दिक्कत आ रही थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस पद को भर दिया है। जिससे आसपास की पंचायतों को विकास के कार्य कराने में आसानी मिलेगी।
1. *अधिसूचना जारी*: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दर्शन लाल को ददाहू भेजा गया है। वे शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगे।
ददाहू में BDO कार्यालय खोलने की अधिसूचना जुलाई 2024 में जारी हुई थी। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के 3 ब्लॉकों से 23 पंचायतों को मिलाकर नया विकास खंड बनाया गया है। भाजपा सरकार में 13 अक्टूबर 2022 को भी यहां कार्यालय खुला था, जिसे कांग्रेस सरकार ने 29 जनवरी 2023 को बंद कर दिया था।
*राहत*: ददाहू में स्थायी BDO की तैनाती से 25 पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी। अब विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

