7.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026

लाडली फाउंडेशन का “लाडली स्वरोजगार योजना”हिमाचल सशक्त महिला का पोस्टर विमोचन…

लाडली फाउंडेशन का “लाडली स्वरोजगार योजना”हिमाचल सशक्त महिला का पोस्टर विमोचन…

animal image

लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत जिला सिरमौर की महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

animal image

Ashoka time’s…14 September 26

लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर, जिला सिरमौर के प्रधान जीनत खान की संयुक्त अगवाई में हिमाचली परंपरा अनुसार हिमाचली टोपी, हिमाचली शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डीसी प्रियंका वर्मा ने लाडली स्वरोजगार योजना के तहत सशक्त महिला सशक्त हिमाचल का पोस्टर लांच किया। लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि लाडली स्वरोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई गई है ताकि महिलाएं अपने हाथों द्वारा निर्मित चीजों को बेचकर आत्मनिर्भर हो सके। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन द्वारा पिछले 15 वर्षों से की जा रही सामाजिक गतिविधियों के बारे में उपायुक्त जिला सिरमौर प्रियंका वर्मा को अवगत करवाया। इस मौके पर डीसी प्रियंका वर्मा ने लाडली फाउंडेशन द्वारा लाडली स्वरोजगार योजना के सफलता के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि नर सेवा ही निरंकार सेवा है। सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

AQUA

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles