8.5 C
New York
Sunday, November 29, 2026

रेणुका में अवैध अफीम की खेती…25 पौधे बरामद…अरोपी फरार

animal image

Ashoka time’s…7 april 26

पुलिस थान रेणुका जी की पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विनय कुमार पुत्र सुन्दर सिंह निवासी गांव व डाक ० महीपुर, तह० ददाहू जिला सिरमौर, हि०प्र० ने अपने घर के पिछली तरफ लहसुन के खेत में अफीम के पौधे उगा रखे है।

जिस सूचना पर रेणुका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त बताए गए खेत से 25 पौधे अफीम के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में ND&PS एक्ट की धारा 18 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी पुलिस की भनक लगने पर मौका से फरार हो गया था जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। अफीम/भाँग की खेती करने वालों के लिये सिरमौर पुलिस का सख्त सन्देश है कि अपने क्षेत्र में इस तरह की खेती न करें और नही किसी को करने देने की अनुमति दें। नशा के खात्मे के लिये सिरमौर पुलिस कृतसंकल्प है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles