10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

रेणुका जी प्रभावित परिवारों की सूची महाप्रबंधक, रेणुका जी बांध परियोजना द्वारा प्राप्त…12 दिसम्बर तक करें दावे और आक्षेप

12 दिसम्बर तक दावे और आक्षे

Ashoka time’s…11 November 25

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी दी है कि रेणुका जी बांध परियोजना, ददाहु के मुख्य परियोजना प्रभावित परिवारों की सूची महाप्रबंधक, रेणुका जी बांध परियोजना द्वारा प्राप्त हो गई है।

इस सूची में ग्राम पंचायत ददाहु, पनार, दीद बगड़, कोटला मोलर और रजाना के कुल 160 परिवार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन परिवारों की विस्तृत सूचियाँ उपायुक्त सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in पर तथा संबंधित पटवार वृतों और पंचायत कार्यालयों में अवलोकन हेतु उपलब्ध करवा दी गई हैं।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनकी भूमि या मकान इस परियोजना के लिए अधिग्रहित हुए हैं, लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं है या गलत रूप से दर्ज हुआ है, वे अपने दावे व आपत्तियां (Objections) लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहु, तहसीलदार ददाहु या संगड़ाह कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

इन दावों और आपत्तियों को 13 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2025 तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावे या आपत्तियां मान्य नहीं मानी जाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles