10.2 C
New York
Sunday, November 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय परिसर पांवटा साहिब में युवाओं को मतदान हेतु किया जागरूक

Asokatime’s… 3 October 

दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को संगीत के माध्यम से समझाया मतदान का महत्व

पांवटा साहिब  निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 58-पांवटा साहिब में आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के जिला आइकॉन दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को संगीत के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया।

विवेक महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया और उन्हें चुनाव से सम्बंधित विभिन विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो मदन लाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मोहन चौहान, सुनील शर्मा,जीवन जोशी रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles