मोगीनंद ढाबे से अवैध शराब की खेप बरामद…मामला दर्ज
Ashoka time’s…11 May 26
जिला सिरमौर के मोगीनंद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ढाबे से शराब की खेप बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव निमवाली सलानी, डॉ. सैनवाला, तहसील नाहन अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर रखे एक प्लास्टिक के बोरे से 750 एमएल की 8 बोतलें देशी शराब मार्का माल्टा बरामद हुईं, जिन पर “Sale in Haryana” अंकित था।

