17.5 C
New York
Monday, November 23, 2026

मेडिकल कॉलेज में दो दिन की नवजात बच्ची मौत…

animal image

स्टाफ पर गलत टीका लगाने के आरोप….

Asokatime’s… 30September

जिला हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर गलत टीका लगाने से दो दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची की सेहत ठीक थी। मां-बेटी को डिस्चार्ज करने की बात डॉक्टर की तरफ से की गई थी।

परिजनों ने क्या दर्ज करवाते हुए बताया कि जो टीका  किसी अन्य बच्चे को लगाया जाना था वह गलती से मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने उनकी बेटी को लगा दिया।वीरवार शाम साढ़े छह बजे के करीब उनकी बच्ची को टीका लगाया गया और पांच मिनट बाद बच्ची की मौत हो गई।

उधर मेडिकल कालेज हमीरपुर के एमएस डाक्टर रमेश चैहान का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी उसके बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles