12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

माजरा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह का निधन…पीजीआई में ली अंतिम सांस

माजरा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह का निधन…पीजीआई में ली अंतिम सांस

Ashoka time’s…22 April 26

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर पुलिस ने अपना एक कर्मठ हेड कांस्टेबल खो दिया है। माजरा पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग हार गए। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से न केवल उनके गृह क्षेत्र पच्छाद, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए कुलदीप सिंह अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बनने के बाद, वह वर्ष 2024 से माजरा थाने में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने एक बेहतरीन जांच अधिकारी (IO) के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles