
मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा: मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत, तीन घायल…
Ashoka time’s…1 August 26
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के पास एक जिमनी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 20 फीट गहरी ढलान पार करते हुए मनालसू नाले में जा गिरा।
हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मंडी जिले के रोहित कुमार (32) और कुल्लू जिले के बजौरा निवासी करूण बौद्ध के रूप में हुई है। वहीं विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

