10.2 C
New York
Sunday, November 1, 2026

भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता का त्यागपत्र पोस्टर वायरल…

पढ़े क्या है मामला… क्या बोले सिरमौर अध्यक्ष

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धीरज गुप्ता का सोशल मीडिया पर एक बैनर वायरल किया गया है, जिसमें उनके त्यागपत्र की अपील की गई है ताकि भाजपा को बचाया जा सके।  

फेक अकाउंट से बना हो सकता है वायरल पोस्टर 

वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के युवा सिरमौर अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि हमने लगातार नगर परिषद और पंचायतों में काम किया है जिसका परिणाम यह है कि आज सिरमौर में 272 ग्राम पंचायतों में से 171 प्रधान पद पर हमने जीत दर्ज की है और 180 के करीब उप प्रधानों को निर्वाचित कर पंचायत में भेजा है यह सभी के प्रयासों का नतीजा है। 

वहीं जब उनसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बैनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनके खिलाफ साजिश है जल्द ही यह भी साफ हो जाएगा कि यह साजिश किसने रची है। क्योंकि वह लगातार भारतीय जनता पार्टी में एकता त्याग और अखंडता पर काम कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो सत्ता पर काबिज रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में अपना कुशल काम कर रही है और उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे धरातल पर रहकर निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अफवाहों में ना आए वह भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा जी जान से काम करते रहेंगे।

कुछ तो गड़बड… वही आपको बता दे कि भाजपा सिरमौर अध्यक्ष धीरज, राजीव बिंदल के काफी नजदीकी बताए जाते हैं। जिसके कारण वह हमेशा भाजपा में दूसरे धड़े के रडार पर रहते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वक्त में यह पोस्टर वायरल किया गया है जब भारतीय जनता पार्टी पंचायत में बेहतर काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles