14.9 C
New York
Saturday, October 31, 2026

बृजराज राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मनोनित

बृजराज राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मनोनित

मुख्यमंत्री सुक्खू अध्यक्ष होने के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव रह चुके हैं संगड़ाह की भवाई पंचायत के पूर्व प्रधान

Ashoka time’s…22 April 26 

संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के राज्य सचिव रह चुके बृजराज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया है। पंचायत अथवा स्थानीय निकाय चुनाव से पहले हुई इस नियुक्ति से बृजराज के समर्थकों में भारी उत्साह है और Social Media पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उक्त कांग्रेस नेता को इससे पहले हि०प्र० स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी के निदेशक मंडल में भी बतौर गैर-सरकारी सदस्य के रुप में भी मनोनीत किया गया हैं। नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बृजराज ने कहा कि, क्षेत्र के किसानों की ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सहकारिता Sector को मजबूत करने में वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के लिए बृजराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस विनय कुमार , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन वर्धन चौहान तथा विधायक नाहन‌ अजय सोलंकी आदि का आभार व्यक्त किया। उसके समर्थकों के अनुसार इस नियुक्ति से न केवल पंचायत चुनाव में लाभ होगा बल्कि रेणुका जी क्षेत्र व विकास खंड संगड़ाह में कांग्रेस और मजबूत होगी। गौरतलब है कि, सुखविंदर सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष होने के दौरान रेणुका जी विधानसभा व जिला सिरमौर में उनके कार्यक्रमों के आयोजन में बृजराज ठाकुर की अहम भूमिका रहती थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में बृजराज ठाकुर कांग्रेस की जिला सिरमौर चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles