=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
23.7 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

बुजुर्ग सरदार जी पर बेरहमी से मारपीट करने वाली लड़की पुलिस गिरफ्त से अब भी बाहर…

Police कर रही तलाश… पहले भी लगे चोरी के आरोप…

Ashoka Times…26 june 2026

कांग्रेस मनोनीत पार्षद सरदार राजू शाह के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाली लड़की साक्षी निवासी टीम्बी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है। पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी हुई है। वही उसके साथी प्रशांत निवासी शिल्ला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन का रिमांड दिया गया है।

बुजुर्ग कांग्रेसी नेता की बेरहमी से पिटाई करने वाली साक्षी निवासी टिंबी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 24 जून को शाम 6:30 बजे के करीब बद्रीपुर में चोरी का सामान लौटाने के बहाने बुलाए गए एक बुजुर्ग सरदार राजू शाह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई । मारपीट करने वाली मुख्य आरोपी साक्षी दो दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यूवती की लगातार तलाश की जा रही है। जल्दी आरोपी लड़की पुलिस हिरासत में होगी।

वहीं दूसरी और सोशल मीडिया और सिख समाज में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है उनका मानना है की मुख्य आरोपी जिसने चोरी और बुजुर्ग सरदार राजू शाह के साथ बेरहमी से मारपीट की है उसे पुलिस 2 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करें ताकि राजू शाह को न्याय मिल पाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिन ढले के बाद महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जिसके तहत उस रात गिरफ्तार नहीं किया गया था लेकिन अगले दिन जब पुलिस आरोपी युवती साक्षी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई तो वह वहां से फरार हो चुकी थी और आज दो दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही है जल्दी ही बुजुर्ग सरदार राजू शाह के साथ मारपीट और चोरी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर आसपास के लोग और सूत्र बता रहे हैं की युवती नशे की आदी है। और दोनों नशा माफिया के लिए डिलीवरी भी करते थे हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है जांच का विषय है।

युवती पर पहले भी लगे हैं चोरी के आरोप…

पांवटा साहिब में सरदार राजू शाह के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाली लड़की पर पहले भी चोरी के आरोप लग चुके हैं और पहले भी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है सोशल मीडिया पर बिपिन ठाकुर ने बताया कि उक्त लड़की उसके घर भी चोरी कर चुकी है। और पुलिस को इसकी शिकायत भी दी गई है। अब देखने वाली बात यह है कि पहले से चोरी और बुजुर्ग सरदार राजू शाह पर बेरहनी से मारपीट करने वाली लड़की को पुलिस हिंदुस्तान कर पाती है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles