15.1 C
New York
Sunday, October 18, 2026

बड़ी खबर…बंद पड़ी एप्पल फील्ड फैक्ट्री में कहां से आई नशीली दवा की खेप…कंपनी कर चुकी है लाइसेंस सरेंडर…

1150 नशीली बोतले police ने की बरामद…

Ashoka Times…19 April 23

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बंद पड़ी फैक्ट्री से 1150 नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की गई हैं मौके से एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता देकर एप्पल फिल्ड फैक्ट्री जोकि पुरूवाला पंचायत अमरगढ़ में स्थापित है पुलिस ने सूचना के आधार पर जब इस कथित बंद पड़ी फैक्ट्री में छापेमारी की तो वहां पर प्रतिबंधित Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup बरामद किए गए हैं बता दें कि इस कफ सिरप का इस्तेमाल बड़ी तादाद में नशे के लिए किया जाता है और इस बंद पड़ी फैक्ट्री में इतनी बड़ी तादाद में शीशियां मिलना बताता है कि इस बंद पड़ी फैक्ट्री को लेकर विभागों से कहीं ना कहीं बड़ी चूक हुई है

आपको बता दें कि यह वही एप्पल फील्ड फैक्ट्री है जिसमें एक बार पहले भी शिमला से आकर पुलिस टीम द्वारा रेड की गई थी और हजारों की तादाद में नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की गई थी।

यह अभियोग थाना पांवटा साहिब मे पहले दर्ज अभियोग संख्या 85/23 में आरोपी *संदीप कुमार पुत्र तारा चंद से पूछताछ के दौरान मिली सूचना *applefeild factory अमरगढ़ पुरुवाला* की तलाशी ली जाए तो नशीली दवाइयों की बोतले मिल सकती हैं जिसके बाद पुलिस द्वारा जब इस फैक्ट्री में रेड की गई तो वहां पर राजीव कुमार नाम का एक व्यक्ति मिला जो कि बिलासपुर यमुनानगर का रहने वाला है उसने अपने आपको इस कम्पनी का पार्टनर बताया है। फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि अप्रैल 2019 में एप्पल फील्ड फैक्ट्री और उसके गोदाम पर छापेमारी की गई थी जिसमें नकली दवाओं के साथ-साथ कोडीन से बनने वाले सिरप की भी भारी तादाद में बरामदगी की गई थी उस वक्त इस मामले में राजीव कुमार तरुण बत्रा और एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया था।

अब यह जांच का विषय है कि क्या कंपनी में कोडीन जोकि दर्द निवारक और सिर्फ में इस्तेमाल होने वाला तरल है बचा कर रखा गया था और उनसे नई कोडिंग सिर्फ बनाकर पुराने लेवल लगाए गए हैं या यह पुराना स्टॉक है और इस कंपनी के मालिकों ने रिश्तो की जानकारी विभागीय पुलिस को नहीं दी थी।

फिलहाल फैक्ट्री के गेट के अंदर एक व्यकित जिसने पुछने पर अपना नाम राजीव कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव शामपूर, बिलासपूर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) व उम्र-39 साल बतलाया तथा पुछने पर उसने बंद पडी Apple Field फैक्टरी का अपने आपको सांझेदार होना बतलाया से Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup की सीलशुद्दा प्लास्टिक की शीशियां प्रत्येक 100 ML बरामद हुई।

वही इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि बड़ी तादाद में नशीली दवाओं की खेप बरामद की गई है पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

इस मामले में आरोपी *राजीव कुमार उपरोक्त का इस प्रकार से अपनी बंद पडी फैक्टरी में अपने कब्जा में उपरोक्त प्रतिबंधित साल्ट Codeine Phosphate के Syrup की 1150* शीशीयां सीलशुद्दा रखना जुर्म जेर धारा 22-61-85 ND&PS Act की जद मे आना पाया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles