13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

प्रदेश में 4 बच्चे जिंदा जले चारों की मौत…पढ़िए किस तरह मौत ने आगोश में लिया मासूमों को

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मैं दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें मासूम 4 बच्चे जिंदा जल गए चारों ही बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच की थी यहां सबसे दुखद यह रहा कि एक परिवार के 3 बच्चे इस आग में जिंदा जल गए।

उपमंडल अंब में बुधवार रात भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 

मृतकों में एक किशोरी भी शामिल मृतकों में रमेश दास की झोपड़ी में सो रहे उसके 3 बच्चे तू 14 वर्षीय, गोलू कुमार 7 वर्षीय, शिवम कुमार 6 वर्षीय और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार 17 वर्षीय शामिल हैं। आग में जलकर 30 हजार रुपये भी राख हो गए।

यह हादसा रात 10 से 11 बजे हुआ उस वक्त बच्चे झुग्गी में बैठकर टीवी देख रहे थे अचानक भड़की आग ने इन मासूमों को उठ कर भागने का भी मौका नहीं दिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अंब से फायरमैन लकी कुमार, होमगार्ड शमीन कुमार, ड्राइवर तरसेम लाल फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से बचाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles