19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

पोषण ट्रैकर वेब ऐप से होगी पोषाहार की निगरानी-सुमित खिम्टा

जिला में 8 से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ विशेष पोषण पखवाड़ा

Ashoka time’s…8 april 25

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय उच्च पाठशाला केन्ट नाहन में 8 से 22 अप्रैल तक चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ पोषण पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला के सभी 6 बाल विकास परियोजनाओं मे चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 64 पर्यवेक्षक वृतों के 1486 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य वर्धक एंव पौष्टिक पोषाहार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पोष्टिक पोषाहार के प्रति जागरूकता लाना है।

उन्होंने बताया कि इस पोषण पखवाड़े के तहत बच्चों के जन्म से 1 हजार दिनों तक के नाजुक समय के दौरान विशेष ध्यान देने पर बल दिया जाएगा तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली पोषाहार सेवाओं की तकनीकी की सहायता से रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए लाभार्थी स्वयं को पोषण ट्रैकर वेब ऐप में पंजीकृत कर सकते है।

उपायुक्त ने बताया कि किशोरियों व बच्चों में कुपोषण व एनीमिया का पता लगाने व रोकथाम के लिए भी विशेष रूप से जागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आजकल बच्चों में कम वजन की अपेक्षा अधिक वजन व मोटापा भी कुपोषण का कारण बन रहा है जोकि चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जन सहयोग लिया जाएगा तथा लोगों को हरी व पत्तेदार सब्जियां को आहार में शामिल करने तथा जंक फूड से परहेज करने बारे जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा जो कि बच्चों व किशोरियों में खून की कमी की जांच करेगे।

उपायुक्त ने बच्चों, किशोरियों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश हर घर तक पहुंचाने के लिए शपथ दिलाई तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने शिशुओं को पोषाहार पान भी करवाया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मोनिषा अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेक्टा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष निशा राज, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, आयुष अधिकारी डॉ. जयदीप, व मुख्य अध्यापिका केंट सीमा शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles