7.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026

पोंटा साहिब अज्ञात वाहन ने मारी 28 वर्षीय युवक को टक्कर दर्दनाक मौत…

Asokatime’s… 20 October 

animal image

पांवटा साहिब उपमंडल में राजबन के समीप सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

animal image

युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके पर चालक फरार हो गया।

AQUA

स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक को देखा तो घायल अवस्था में  उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हादसे के निजी कारणों का पता नहीं लग पाया है फिलहाल हादसा हिट एंड रन का बताया जा रहा है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles