April 4….2026
दिनांक 04-04-2026 श्री जितेन्द्र नेगी पुत्र प्रताप सिंह गांव व डा0 चाड़ना तहसील नौहराधार जिला सिरमौर ने पुलिस थाना संगड़ाह मे मामला दर्ज करवाया कि आज जब यह अपने घर में सो रहा था तो समय करीब 4:00 बजे प्रात: विपन पुत्र मलकीत सिंह गांव- छित्राल, जिला कांगड़ा हि0प्र0 इसके घर आया जिसने इसे बतलाया कि यह रात को कुलग से नरेश कुमार को लेकर गाड़ी न0 HP 88A 6058 Swift में वापिस बददी जा रहे थे तथा गाड़ी को यह स्वयं चला रहा था । जब यह चाड़ना से पीछे करीब 1KM पहुंचे तो अचानक मोड़ में इसने अपनी गाड़ी से नियन्त्रण खो दिया तथा गाड़ी अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे करीब 300 मीटर ढांक में गिर गई है गाड़ी के गिरने के कारण इसे सिर मुँह व शरीर में चोटें आई है तथा गाड़ी में सवार अन्य 02 व्यक्ति नरेश कुमार व गुलशन की मौका पर ही मौत हो गई है । जिस पर पुलिस थाना संगड़ाह मे कार चालक विपन के विरुद्ध निम्न धारा 281,125A, 106 BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । मामले में अन्वेषण जारी है।
वह स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर अगर पैराफिट बनाए गए होते तो यहां पर सड़क दर्घटना नहीं होती। ऐसे अधिकारियों पर भी मामले दर्ज किए जाने चाहिएं जो डेंजरस पॉइंट को बिना पैराफिट के छोड़ देते हैं।

