16.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

पुरुवाला में अवैध अफीम खेती और 1.106 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

Ashoka time’s…2 April 26

जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अफीम के 25 पौधे और 1.106 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माजरा थाना की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरुवाला कांशीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी गुलशेर (56 वर्ष), पुत्र अलाहुदीन, निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब की जमीन से अफीम के 25 पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा, आरोपी के रिहायशी कमरे की तलाशी लेने पर 1.106 किलोग्राम चूरा पोस्त भी बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में कब से संलिप्त था और इसके तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं।

‌पुलिस का कहना है कि जहां कहीं भी भांग या अफीम की अवैध खेती की जा रही होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते इस पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles