9.8 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

पिता दो साल से कर रहा था अपनी नाबालिग बेटी शारीरिक शोषण….

animal image

आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज…

Asokatime’s…. 9 September 

राजधानी शिमला के जुब्बल क्षेत्र में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को दो साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। 

मासूम पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पिता वर्ष 2020 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि इसका खुलासा करने पर पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।और बीते 4 सितम्बर को भी आरोपी ने उससे फिर से शारीरिक संबंध बनाए।

बहरहाल जुब्बल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है और मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles