
पांवटा साहिब में यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन शुरू
Ashoka time’s…28 September 26
पांवटा साहिब में देर शाम हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर यमुना पुल से एक व्यक्ति द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है। कैमरों और अन्य माध्यमों से भी व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नितिन गुप्ता उम्र 54 पिता सुरेंद्र गुप्ता निवासी डिग्री कॉलेज के पास थे और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे वही पुलिस की कार्रवाई जारी है। परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल घड़ी है।

