पांवटा साहिब बाइपास पर भीषण सड़क हादसा,युवक की मौके पर मौ#त…
Ashoka time’s…23 August 26
पांवटा साहिब। बाइपास बागरंज चौक पर देर रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक ट्रॉले से टकरा गई, जिसके बाद हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। दूसरे युवक Hritik Pundir को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नाहन रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

