14.8 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा साहिब : ”ग्रेट प्लेस टू वर्क “ tirupati life में फिर गई मजदूर की जान…

animal image

पांवटा साहिब : ”ग्रेट प्लेस टू वर्क “ tirupati life में फिर गई मजदूर की जान….

Ashoka Times…10 August 26

उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित तिरुपति लाइफ साइंस कंपनी में लापरवाही से दर्दनाक हादसा सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हादसे में एक युवा मजदूर की मौत हो गई।

ग्रेट पैलेस टू वर्क जैसे अवार्ड जीतने का दावा करने वाली तिरुपति लाइफ साइंस हादसों का घर बनती जा रही है पिछले 1 वर्ष में कई हादसे कंपनी में हुए जिसमें मजदूरों को दर्दनाक स्थितियों में जान भी गंवानी पड़ी है।

एक बार फिर तिरुपति लाइफ साइंस में मृतक की पहचान शिवपूजन पुत्र इन्द्रेश कुमार निवासी बेलवा खखरिया, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

7 अगस्त को वह उपयोगिता क्षेत्र से कुछ मजदूरों को लेकर बाहर मुद्रण क्षेत्र की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक वातानुकूलन एवं संवातन क्षेत्र के साथ लगी हुई एक मिश्रित चादर के एक हिस्से से शिवपूजन नीचे फर्श पर आ गिरा। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए कंपनी के वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसों के बावजूद कैसे मिल गया ग्रेट प्लेस टू वर्क खिताब…

पांवटा साहिब के सूरजपुर में स्थित तिरुपति ग्रुप को अगस्त, 2022 से अगस्त, 2023 तक भारत में “ग्रेट प्लेस टू वर्क” प्रमाणित के रूप में मान्यता दी गई थी। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूशन द्वारा दिए गए इस खिताब पर अब सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। हाल ही में संपन्न सर्वेक्षण में, तिरुपति ग्रुप ने ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया था। लेकिन अगर तिरुपति के इतिहास पर गौर किया जाए तो अब तक इस कंपनी में पिछले 1 वर्ष में 4 से अधिक बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें एक गैस रिसाव के चलते युवक की जान चली गई थी। वहीं दूसरे हादसे में लिफ्ट के गिरने के कारण मजदूर की जान गई थी तीसरे हादसे में गैस लीकेज के कारण आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे वहीं ये चौथा मामला है जिसमें एक बार फिर लापरवाही के चलते एक मजदूर की जान चली गई।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तिरुपति कंपनी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles