10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

निकिता बनी मिस फेयरवेल और तन्वी काला मिस पर्सनैलिटी

BKD कॉलेज में D.El.ED द्वितीय वर्ष ने धूमधाम से मनाई फेयरवेल पार्टी

Ashoka Times…18 October 

उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब में D.El.ED प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की। 

जिसमें BKD कॉलेज की प्राचार्या डा. हरपुनीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

बीकेडी कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की प्राचार्या डा. हरपुनित कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि D.El.ED प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 की छात्राओं के लिए आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेयरवेल पार्टी में निकिता को मिस फेयरवेल जबकि तन्वी काला को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।

इस अवसर पर प्राचार्या डा. हरपुनित कौर, मनिंदर कौर नारंग, सुनीता ठाकुर, पूनम शर्मा, पूनम ठाकुर, दीपा गुप्ता, संगीता पुंडीर, पिंकी देवी, राखी गोयल, मोनिका, रमनदीप, रुपाली अग्रवाल, सुखविंदर, रुबीना, सबिता, किरण कुमारी, ज्योति, गुरप्रीत, शैलजा, जगदीश कुमार, सतीश कुमार, सुनील तोमर, दौलत सिंह डीईपी, सुरेंद्र तोमर व कश्मीर सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles