13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार…

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार..

तीन अलग-अलग मामलों में 41.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद…
Ashoka time’s…8 September 26

सोलन। जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की SIU टीम द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में कुल 41.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, Proxyco SPAS (Tramadol) के 28 कैप्सूल और एक डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की गई है।
पहली कार्रवाई में 6 सितंबर की रात SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर थाना क्षेत्र के माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबा में दबिश दी। यहां मौजूद तुषार चौहान (35) निवासी शिमला और ऋतिक (23) निवासी शिमला को काबू कर तलाशी ली गई। दोनों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और ट्रामाडोल के 28 कैप्सूल बरामद हुए। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तुषार चौहान के खिलाफ रोहड़ू थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं, जिनमें दो NDPS एक्ट, एक आर्म्स एक्ट और एक मारपीट का मामला शामिल है।
दूसरे मामले में 3 सितंबर को ममलीग चौक में नाकाबंदी के दौरान SIU टीम ने मोटरसाइकिल सवार गौरव कुमार (29) और रवि (31), दोनों निवासी चंडीगढ़, को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
वहीं, 1/2 सितंबर की रात सोलन पुलिस की SIU टीम ने जाबली-ओच्छघाट के समीप एक चार मंजिला भवन के धरातल मंजिल स्थित किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां रह रहे प्रभात शर्मा (22) निवासी सोलन, विशाल जायदका (32) और अभिषेक ठाकुर (24), दोनों निवासी पंजाब, के कब्जे से 26.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने तीनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles