11.7 C
New York
Sunday, November 1, 2026

द स्कॉलर्स होम स्कूल में संसद का मानसून सत्र आयोजित….SDM रहे मुख्य अतिथि 

Ashoka Times….29 June 2024

स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि 29 जून को द स्कॉलर्स होम के स्कूल के प्रांगण में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा युवा संसद का मानसून सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम (पांवटा साहिब) गुंजित सिंह चीमा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। तत्पश्चात स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया

युवा संसद के इस सत्र में विद्यार्थियों ने अध्यक्ष, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार की न केवल जानकारी ली बल्कि अपने अथक परिश्रम से इस युवा संसद को एक ना भुलाए जाने वाला अवसर बना दिया।

युवा संसद के इस सत्र में विद्यार्थियों ने सदन के सदस्यों को प्रस्तुत करते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को उठाया जिसमें विपक्षी दलों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सत्ता दल के सदस्यों द्वारा निर्णायक उत्तर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए परिश्रम को सराहा तथा भविष्य में उन्हें इसी तरह से काम करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने भी अपनी खुशी जताते हुए विद्यार्थियों के हाव-भाव तथा प्रस्तुति की खूब सराहना की।

अंत में स्कूल उप-प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया जिन्होंने न्यूनतम से लेकर उच्चतम स्तर पर जाकर इस युवा संसद को एक साकार रूप दिया।

प्राथमिक पाठशाला देवामानल स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष चुने महिपाल शर्मा…

विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका – गौरव महाजन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नसीमा को सौंपी देहरा में चुनावी जिम्मेदारी…

72 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद…जांच में जुटी पुलिस 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles