9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

दो गुटों में आपसी झड़प…व्यक्ति की दर्दनाक मौ#त अन्य तीन घायल

Ashoka time’s…11 July 24 

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के दनोह गांव में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है हादसे एक व्यक्ति की मौत अन्य तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।

मृतक व्यक्ति की पहचान बलदेव सिंह के तौर पर हुई है जबकि कश्मीर सिंह,जसविंदर कौर और मनोहर लाल गंभीर घायल हुए हैं।

बता दें कि कश्मीर सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह व उसका परिवार अपनी जमीन में पानी की निकासी के लिए रास्ते को दुरुस्त कर रहा था कि दूसरे गुट के लोगों ने जमीन की खुदाई करने वाले औजारों व पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल बलदेव सिंह व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को स्वजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा में पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद बलदेव सिंह मृत घोषित कर दिया।

हमले में कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंचायत में घटित इस घटना से समूचा गांव शोक में डूब गया। दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले लोगों में अनिल कुमार, सुखदेव सिंह, दाताराम, कमला देवी शामिल हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि तीन घायल हैं। घायलों के बयान के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे-सुमित खिमटा

एचईएस इंफ्रा कंपनी के तीन क्रशर एक आरएमसी प्लांट सील… एक क्रशर की परमिशन पर चल रहे थे तीन….

सिरमौर में एक जुलाई से 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान-सुमित खिमटा*

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles