11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन दौड़ेगी अंब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच…मोदी

Ashoka Times…13 October

वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए प्रधानमंत्री हिमाचल ऊना पहुंच गए हैं।बता दें कि कुछ ही देर में एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया जाएगा।

देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो अंब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदे मातरम से दिल्ली रवाना होंगे।

ऊना में पीएम बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी परिसर का शुभारंभ करेंगे जिसके पश्चात नरेंद्र मोदी चंबा के लिए उड़ान भरेंगे और वहां दो पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

जिस कारण चंबा जिला के 10 किलोमीटर के दायरे के निजी और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को आज बंद किया गया है।

बता दें कि चंबा में प्रधानमंत्री 180 मेगावाट की बोली जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण और 48 मेगावाट की चांजू मैं तीन जल विद्युत परियोजनाओं,30.5 मेगावाट की दयोथल चांजू जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

वही चंबा रैली में असामाजिक तत्व पर ड्रोन की सहायता से नजर रखी जा रही है।बता दें पंडाल में करंसी सिक्के मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, हैड-फोन भी रैली में ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles