- दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल..
एसडीएम और अधिकारी नेहा नेगी चुनाव ड्यूटी पर तैनात..
Ashoka time’s…28 May 26
संगड़ाह विकास खंड में पंचायती राज के दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रशासन ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की। एसडीएम सुनील कायथ और चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी नेहा नेगी ने उपमंडल की 13 पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बुजुर्ग, दिव्यांग और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को हिमाचली शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गुरुवार को गनोंग, मैना घड़ेल, भौंण कंडीयाना सहित 13 पंचायतों में हो रहे मतदान के दौरान कई प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आईं। लाठी के सहारे केंद्र पहुंचे दिव्यांग युवक को अधिकारियों ने सम्मानित किया।
विकास खंड अधिकारी नेहा नेगी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। वहीं पहली बार वोट डालने वाली महिला मतदाता ने उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की खुशी जाहिर की।
एसडीएम सुनील कायथ ने कहा कि “बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं। इनका उत्साह देखकर युवा पीढ़ी भी मतदान के प्रति जागरूक होगी। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर वर्ग बढ़-चढ़कर मतदान करे।

