15.1 C
New York
Friday, October 23, 2026

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए जिला में कैंप आयोजित-सुमित खिमटा 

Ashoka time’s…1 December 23 

उपायुक्त जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पांच स्थानों में जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। 

उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में यह कैंप शिलाई में 04 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह , पांवटा साहिब में 05 दिसंबर को बद्रीपुर पंचायत के पंचायत घर, पच्छाद में 06 दिसंबर को जंज घर कुश्ती मैदान,पझौता में 07 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग चंदोल के विश्राम गृह तथा श्री रेणुका जी में 09 दिसंबर के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश ली जायेगी जबकि द्वितीय चरण के कैंपों में तैयार किए गए कृत्रिम अंगों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निशुल्क कृत्रिम अंग के लिए पात्रता वार्षिक आय प्रमाणपत्र (2.70 लाख तक), यूडीआईडी कार्ड (आवश्यक), पासर्पोट फोटो 02, आधार/वोटर कार्ड सभी लाभार्थी साथ लेकर आयें।

उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना वांछित है।

सुमित खिमटा बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याण अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।

हिमकेयर योजना के लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना में होंगे शामिल-डॉ अजय पाठक

रोज ऑर्किड स्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम… एक से बढ़कर एक मॉडल देख सब हुए हैरान…

12 वर्ष का कृष बना छोगटाली विद्यालय का पहला राष्ट्रीय पदक विजेता….

आपातकालीन स्थिति में बचाव एवंम सुरक्षा संबंधी जानकारी करवाई उपलब्ध…रविता

देह व्यापार के मामले में पंजाब की महिला गिरफ्तार… दो का रेस्क्यू

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles