12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा…एक परिवार के तीन लोगों की मौ#त…

दर्दनाक सड़क हादसा…एक परिवार के तीन लोगों की मौ#त..
Ashoka time’s…24 September 26

animal image

शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर घंडल के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

animal image

मृतकों की पहचान दयानन्द पुत्र ठाकरू राम (57), उनकी पत्नी हेमलता (52) और दयानन्द की मां विद्यादेवी पत्नी ठाकरू राम (75), सभी निवासी गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बागीपुल से शिमला की ओर आ रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस और कार की टक्कर में दंपती दयानन्द और हेमलता के साथ दयानन्द की मां विद्यादेवी की भी मौत हो गई। कार में परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे में कार चला रहा दयानन्द का बेटा मनीश गंभीर रूप से घायल है और उसका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।

AQUA

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी धामी की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस बागीपुल से शिमला की ओर आ रही थी। हादसा शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर घंडल के समीप हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि घंडल के पास बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आगामी अन्वेषण कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles